![]() |
Tamia Chhindwara |
छोटा महादेव तामिया छिंदवाड़ा Chhota Mahadev Tamia Chhindwara MP
- यहाँ प्रकृति स्वंय निरंतर महादेव जी का अभिषेक करती रहती है। छोटा महादेव जिला छिन्दवाड़ा तहसील तामिया में वन विभाग, विश्राम गृह के पास सतपुड़ा की वादियों स्थित है। छोटा महादेव में निरंतर 12 माह झरने कल-कल की मधुर ध्वनी से प्रवाहित होते रहते है। तामिया के निवासियों की प्यास इन्हीं झरनों के पानी से बुझती है।
- छोटा महादेव मंदिर, अतिप्राचीन शिव मंदिर है। मंदिर के स्थापत्य कला की बात की जाये तो, यह मंदिर गुफा मंदिर है। प्राचीन समय में अधिकांश मंदिर गुफा में हुआ करते थे।
- छोटा महादेव मंदिर तक जाने के लिए आपको वन विभाग के विश्राम गृह के पास से नीचे की ओर जाने वाले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। नीचे की ओर जाने के लिए अवश्यकता अनुसार सीढ़ियां बनी हुई है। रास्ते में छोटे-बड़े अनेकों झरने देखने को मिलते है। आप यहां वर्ष में किसी भी समय आ सकते है। यहां से विश्व प्रसिद्ध पातालकोट की दूरी मात्र 20 km है। नीचे चित्र में तामिया के नजदीक सभी पर्यटन स्थलों की जानकारी दी गई है। पातालकोट, शैलचित्र, छोटा महादेव, वल्चर पाइंट, बंदर कुदनी, सनसेट पाइंट, सप्तधारा (झिरपा), अन्होनी (गर्म पानी का कुण्ड), भूरा भगत, तुलतुला मंदिर, गिरजा माई मंदिर, झिंगरिया जलप्रपात , आलमोद जलप्रपात आदि
![]() |
पर्यटन स्थल तामिया छिंदवाड़ा |
- छोटा महादेव की पहाड़ियों का दृश्य मुख्य आकर्षण का केन्द्र है। यहां से आपको साल वृक्ष के विशाल वनों का दृश्य देखने को मिलता है। यहां पर आप विलुप्त हो रहे भारतीय गिद्धों (Indian Vulture) को बहुत करीब से ऊड़ते हुए देख सकते है। Video Indian Vulture भारतीय गिद्ध वीडियों
- छोटा महादेव में विभिन्न प्रकार की रंग-बिरंगी तितलियों की अनेको प्रजातियां है। माह नवम्बर 2021 को वन विभाग छिन्दवाड़ा द्वारा प्रथम तितली सर्वेक्षण तामिया छिन्दवाड़ा (First Butterfly Survey Tamia Chhidwara) कराया गया था। उक्त तितली सर्वेक्षण की रिपोर्ट First Butterfly Survey Report Chhindwara PDF एवं वीडियों Video First Butterfly Survey Chhindwara देख सकते है।
छोटा महादेव गूगल लोकेशन लिंक
Google Map Location Chhota Mahadev Chhindwara
छोटा महादेव वीडियों लिंक