MP Waterfall Chhindwara Tourist Place Chhindwara tourism, MP Tourism Chhindwara
![]() |
Jhingariya Waterfall Chhindwara झिंगरिया जलप्रपात छिंदवाड़ा |
झिंगरिया जलप्रपात छिंदवाड़ा Jhingariya Waterfall Chhindwara सबसे लोकप्रीय जलप्रपात है। जिसका विकास मध्यप्रदेश शासन पर्यटन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
झिंगरिया जलप्रपात छिंदवाड़ा जिले की तहसील तामिया छिंदवाड़ा पिपरिया भोपाल मार्ग में ग्राम देलाखारी से दाहनी ओर वन क्षेत्र में स्थित है। आप जलप्रपात तक चौपहिया वाहन में परिवार सहित पहुंच सकते है। गूगल लोकेशन की लिंक नीचे दी गई है।
माह जुलाई से जनवरी तक झिंगरिया जलप्रपात का प्रवाह दर्शनीय है। परंतु माह फरवरी से अप्रैल-मई तक जल प्रवाह धीमा हो जाता हैंं। जलप्रवाह के कारण यहां गहरा पानी का कुंड बना है, जो भीषण गर्मी पड़ने पर भी नही सुखता है।
झिंगरिया जलप्रपात की ऊंचाई लगभग 25 फीट है।
यदि आप सुबह जल्दी घुमने निकते है तो आप छिंदवाड़ा मुख्यालय से झिंगरिया जलप्रपात की ओर जाते समय छोटा महादेव तामिया, पातालकोट तामिया, देवरानी दाई जलप्रपात, मंधान डेम, कोसमी हनुमान मंदिर परासिया आदि भी देख सकते है।
छिंदवाड़ा मुख्यालय से झिंगरिया जलप्रपात की दूरी लगभग 85 km है।
झिंगरिया जलप्रपात गूगल लोकेशन लिंक
![]() |
झिंगरिया जलप्रपात छिंदवाड़ा |
यहां के ग्रामीणों की ऐसी मान्यता है कि जगंल में जब ग्रामीणों की गाय या पालतू पशु गुम हो जाता है तो उस पशु का गिरमा (जिससे पशु को बांधा जाता है) इस झिंगरिया जलप्रपात के पास रख देते है तो गुम हुआ पशु मिल जाता है।